हमीरपुर में जनपद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से छह गैंगस्टरों की दो करोड़ 20 लाख 66 हजार 714 रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। एसपी शुभम पटेल ने बताया कि बिवांर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के छह आरोपियों गैंगलीडर शीबू खान निवासी नारायच मौदहा, फरीद मोहम्मद पूर्वी तरोस मौदहा, मो. हारुन मदारपुर मौदहा, आरिफ खान नारायच मौदहा, अरुण कुमार उर्फ सोनू गुप्ता निवासी नैकाना महोबा, दानिश खान नारायच मौदहा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर कुल संपत्ति 2,20,66,714 (दो करोड़ बीस लाख छियासठ हजार सात सौ चौदह रुपये) की संपत्ति कुर्क की गई है।
बताया कि जिसमें शीबू खान (गैंग लीडर) की कुल चल-अचल संपत्ति दो ट्रक, एक स्कॉर्पियो व एक मकान सहित कुल 86,38,278 लाख जब्त किए गए हैं। इसी प्रकार फरीद की एक हुंडई कार, दो थ्री विलर, एक बाइक व एक पक्का मकान, मो. हारुन एक स्कॉर्पियो, बाइक, रॉयल एनफील्ड, पक्का मकान, आरिफ खान की एक ब्रेजा कार, पक्का मकान, अरुण गुप्ता की एक स्कार्पियो, एक पिकअप, बाइक व पक्का मकान जब्त किया गया है।
बताया कि सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इनके द्वारा नाजायज तरीके से अवैध गांजा का अन्तर्राज्यीय परिवहन व विक्रय करके अकूत धन अर्जित किया गया था। गैर राज्यों से गांजा लाकर विक्रय व परिवहन करते हुए बिवांर पुलिस ने आठ क्विंटल गांजा ट्रक में बरामद किया था।