फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मझगवां पुलिस ने छापेमारी कर असलहा फैक्टरी पकड़ी, चार गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध व अपराधियों के विरुद्घ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मझगवां थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने उप निरीक्षक सूर्यभान सिंह व महेंद्र सिंह चंदेल सहित पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कुछेछा गांव में छापेमारी की। जहां अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मझगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र के कुछेछा में छापेमारी कर असलहा फैक्टरी पकड़ी है। साथ ही मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में बने व अधबने असलहे तथा कारतूस, असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध व अपराधियों के विरुद्घ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मझगवां थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने उप निरीक्षक सूर्यभान सिंह व महेंद्र सिंह चंदेल सहित पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कुछेछा गांव में छापेमारी की।

जहां अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी। बताया कि मौके से झांसी जिले के गरौठा थानाक्षेत्र के रमौरा गांव निवासी खेमचंद्र केवट, राठ थानाक्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी राजू विश्वकर्मा, मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव निवासी धीरेंद्र विश्वकर्मा व महोबा जनपद के पनवाड़ी थानाक्षेत्र के देवगंजपुरा निवासी नरेशचंद्र को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से 11 बने व अधबने अवैध असलहे, 47 कारतूस के साथ असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए। एसपी ने असलहा फैक्टरी को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें