फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हमीरपुर में मानवता शर्मसार…पोस्टमार्टम के बाद नहीं मिला वाहन, परिजन पटरा लगाकर ई-रिक्शा से ले गए शव

Sun, 09 Nov 2025 09:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कुरारा में आर्थिक तंगी के कारण पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन पटरा लगाकर ई-रिक्शा से ले जाने को मजबूर हुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी केवल अस्पताल में हुई मौतों के लिए शव वाहन उपलब्ध कराने की होती है।
विज्ञापन
परिजन पटरा लगाकर ई-रिक्शा से ले गए शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में आर्थिक तंगी के कारण कुरारा क्षेत्र में एक युवक के शव को परिजन ई-रिक्शा से ले गए। ई-रिक्शा में पटरा लगाकर शव को लिटाया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुरारा कस्बे के निवासी जाकिर का शव शनिवार सुबह  खिरवा मार्ग की पुलिया के पास मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजनों ने शव को ई-रिक्शा से ही घर ले जाना उचित समझा।

विज्ञापन

http://

मौत अस्पताल में हो तभी मिलेगा शव वाहन

इस संबंध में सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मोर्चरी से परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाता है। इसके बाद वह किस साधन से ले जाते हैं, यह उनका निजी निर्णय होता है। वहीं, सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी केवल उन मामलों में होती है, जब मौत अस्पताल में होती है। ऐसे में प्रार्थना पत्र देने पर शव वाहन उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें