निकाय वार मतदाताओं की संख्या...
निकाय कुल मतदाता पुरुष महिला
हमीरपुर 40722 21152 19570
राठ 56111 29693 26418
मौदहा 40841 21671 19170
कुरारा 11877 6418 5459
सुमेरपुर 36886 19996 16890
गोहांड 6172 3334 2838
सरीला 7719 4138 3581
चुनाव मैदान में 929 प्रत्याशी
जिले के सात निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 100 प्रत्याशी व 123 वार्डों में सदस्य पद के लिए 829 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं गोहांड नगर पंचायत के एक वार्ड से सदस्य पद का एक निर्विरोध निर्वाचन हुुआ है। ऐसे में कुल 929 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार शाम मतपेटियों में कैद हो जाएगा। सदर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर सात व 25 वार्डों में सभासद पद पर 169 प्रत्याशी मैदान में है।
इन वार्डों की ये है स्थिति
इसी प्रकार नगर पालिका मौदहा में अध्यक्ष के आठ व सदस्य के 184, राठ में अध्यक्ष के 14 व सदस्य पद के 173 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि नगर पंचायत कुरारा में अध्यक्ष के 13 व 11 वार्डों में 69 प्रत्याशी, सुमेरपुर में अध्यक्ष के 40 व 18 वार्डों में सदस्य पद के 153, सरीला व गोहांड में में अध्यक्ष के नौ-नौ व दस-दस वार्डों में क्रमशः 51 व 31 प्रत्याशी मैदान में है।