फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी का दुखद अंत: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, पिता बोला- बेटे को कर दिया था गायब...फिर हत्या कर टांगा

Wed, 10 May 2023 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Murder: सुरौली के बीहड़ में एक किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला है। पिता ने गांव के ही लोगों पर हत्या कर टांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग के नारायणगिरी आश्रम के निकट एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक के पिता का आरोप है कि पुत्र की हत्या करके शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। पुलिस ने गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी बेटे की तलाश नहीं की।

विज्ञापन

उसने कहा कि आरोपियों ने उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुरौली बुजुर्ग के डेरा निवासी रामचंद्र निषाद ने बताया कि उसका पुत्र लवकुश (16) गांव के उच्च प्राथमिक कक्षा सात का छात्र था।
ई-रिक्शा चलाकर उसका सहयोग किया करता था। बीते 27 अप्रैल को अचानक वह गायब हो गया था। इस पर उसने गांव निवासी चोटी पुत्र बाबू, शिवबरन उर्फ सिंता, किशन पुत्र कमतू के खिलाफ पुत्र के गायब कर देने का आरोप लगाकर बीते 29 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

बीहड़ के पेड़ में लटका मिला शव
आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए पकड़ा, लेकिन उसी दिन छोड़ दिया। 13 दिन बाद उसके पुत्र का शव नारायणगिरी आश्रम के पास यमुना नदी के किनारे बीहड़ के एक पेड़ से लटका मिला। पिता ने बताया कि गांव के एक किशोरी से उसका प्रेम संबंध चल रहा था।

बकरी चलाने वाले लड़के ने देखा था शव
इस पर उसने अपने पुत्र पर कड़ाई बरतते हुए लड़की के परिजनों को भी किशोरी को समझाने के लिए कहा था। आरोप लगाया कि किशोरी के परिजनों ने उसे न समझाकर उसके पुत्र को ही गायब कर दिया। इसके बाद हत्या कर पेड़ पर टांग दिया है। मंगलवार की शाम किशोर के शव को बकरी चलाने वाले एक बच्चे ने देखा था।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
इस पर उसने गांव आकर जानकारी दी। सुबह गांव के लोग तलाश करते हुए उस स्थान पर पहुंचे और शव को लटकता हुआ पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पाकर सीओ सदर राजेश कमल भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें