फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: होटल समेत चार दुकानों में लगी आग, सामान जलकर राख

Sat, 09 Jul 2022 02:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
दुकानों में लगी आग से सामान जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में शनिवार सुबह लगभग तीन बजे बिवांर क्षेत्र के निवादा गांव में चार दुकानों पर आग लग गई। जिसमें लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जो करीब एक घंटा देरी से पहुंची। निवादा में विजय कुमार की चाय समोसे की दुकान है।

विज्ञापन


बदनाम समोसा के नाम से मशहूर निवादा की पूर्व प्रधान गुड्डो कुशवाहा की मिठाई व चाय समोसे की दुकान है. उसके बगल में मुलीधर की पंचर ठीक करने की दुकान और गयाप्रसाद की किराना की दुकान रखे हुए है। एक दुकान से लगी आग धीरे-धीरे चारों दुकानों तक पहुंच गई। जिससे दुकानों का सामान जलकर राख हो गया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गुड्डो कुशवाहा की दुकान में रखे दो गैस सिलेंडर फट गए। मौका मुआयना के लिए लेखपाल को सूचना दी गई है। वहीं दुकानदार जानबूझकर आग लगाए जाने की बात कह रहे हैं अभी तक तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें