दुकानों में लगी आग से सामान जला
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में शनिवार सुबह लगभग तीन बजे बिवांर क्षेत्र के निवादा गांव में चार दुकानों पर आग लग गई। जिसमें लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जो करीब एक घंटा देरी से पहुंची। निवादा में विजय कुमार की चाय समोसे की दुकान है।
बदनाम समोसा के नाम से मशहूर निवादा की पूर्व प्रधान गुड्डो कुशवाहा की मिठाई व चाय समोसे की दुकान है. उसके बगल में मुलीधर की पंचर ठीक करने की दुकान और गयाप्रसाद की किराना की दुकान रखे हुए है। एक दुकान से लगी आग धीरे-धीरे चारों दुकानों तक पहुंच गई। जिससे दुकानों का सामान जलकर राख हो गया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गुड्डो कुशवाहा की दुकान में रखे दो गैस सिलेंडर फट गए। मौका मुआयना के लिए लेखपाल को सूचना दी गई है। वहीं दुकानदार जानबूझकर आग लगाए जाने की बात कह रहे हैं अभी तक तहरीर नहीं दी है।