फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: परिषदीय विद्यालय में युवक की हत्या, धारदार हथियार से मारा…पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें, जांच शुरू

Wed, 10 Jul 2024 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव में परिषदीय विद्यालय में युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रात में शराब पार्टी के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के अतरार गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर  पहुंचे अपर एसपी मायाराम वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया है।  फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अतरार गांव  निवासी संदीप सिंह (45) पत्नी अर्जुन सिंह की पत्नी अर्चना सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। इसी परिसर में उच्च प्राथमिक विदयालय (कंपोजिट)  और पंचायत भवन एक ही परिसर में संचालित हैं। मंगलवार को संदीप सिंह गांव के ही लोगों के साथ मौजूद था।
बुधवार सुबह जिसका शव विद्यालय परिसर में शौचालय के पीछे मिला है। शरीर से खून निकल रहा था और पास में शराब की बोतले पड़ी मिली हैं।  थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रात में शराब पार्टी के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें