फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ई रिक्शा से टकराई बाइक, चार घायल, एक कानपुर रेफर

Tue, 23 Dec 2025 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
देवगांव रोड में दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक और मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खाद लादकर जा रहे ई-रिक्शा में देवगांव के समीप तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में हादसे में बाइक चालक और ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे देवगांव निवासी अंकित पाल (24) सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर निवासी अपनी मौसी के पुत्र चंदन पाल (26) के साथ बाइक से बिना हेलमेट सुमेरपुर जा रहे थे। देवगांव के समीप बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इस घटना में बाइक सवार अंकित पाल एवं चंदन पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा में सवार देवगांव निवासी शांति देवी व चालक दिनेश भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। चंदन पाल की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं। अन्य घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें