फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खनन विभाग ने किया शुक्कर खड्ड का निरीक्षण

Tue, 23 Dec 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अब राजस्व महकमे से निशानदेही करवाएगा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। शुक्कर खड्ड में अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद जिला खनन विभाग के निरीक्षक विशाल राणा और रक्षक सुरजीत सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। यह स्थान दो जिलों की सीमाओं पर स्थित होने के कारण विभागीय अधिकारी भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद खनन विभाग ने स्थितियों की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग से निशानदेही के लिए पत्राचार करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार शुक्कर खड्ड पर स्थित क्रशर बिलासपुर जिले की सीमा में आता है, लेकिन इनकी शिकायत विजिलेंस हमीरपुर को की गई थी। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने खनन विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। मौके पर क्रशर संचालक ने बताया कि यह उनकी निजी भूमि है तथा जिला बिलासपुर के तहत आती है। निरीक्षक विशाल राणा ने बताया कि विजिलेंस को अवैध खनन की शिकायत आई थी। इस सोमवार को निरीक्षण किया गया है। यह दो जिला पर स्थित है। ऐसे में राजस्व विभाग को पत्र लिखा जाएगा ताकि सीमाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें