फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शराब की दुकानों के सेल्समैनों को बदमाशों ने अधमरा कर लूटा, डेढ़ लाख रूपये व मोबाइल लेकर हुए फरार

Fri, 30 Dec 2022 12:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घायल सेल्समैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में तीन थाना क्षेत्रों की सीमा पर इंगोहटा-छानी मार्ग पर पंचम कुआं के नजदीक छानी से गांव वापस आ रहे शराब की दुकान के सेल्समैनों को बाइक सवार आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। डेढ़ लाख की नगदी सहित मोबाइल आदि लूट लिया। सूचना पर पहुंची तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन


इंगोहटा गांव निवासी दीनदयाल कुशवाहा व अजय यादव छानी गांव के देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में सेल्समैन का काम करते हैं। गुरुवार रात 10 दुकानें बंद करने के बाद बाइक से यह दोनों इंगोहटा वापस आ रहे थे। तभी बिवांर, ललपुरा व सुमेरपुर थानाक्षेत्र की सीमा पर पंचम कुआं के निकट बाइक सवार सेल्समैनों को बाइक सवार आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने रोककर जमकर पीटा और दुकान की बिक्री के डेढ़ लाख रुपए नगद व मोबाइल आदि छीन कर फरार हो गए।  

सूचना मिलने पर तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं बदमाशों की तलाश में तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस लगी हुई है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। लंबे अरसे बाद इंगोहटा छानी मार्ग पर यह लूट की घटना हुई है। जिससे आस-पास के गांवों में व इस सड़क से गुजरने वाले लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। भरुआ सुमेरपुर थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि घायल सेल्समैनों का इलाज चल रहा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें