हमीरपुर जिले में अवैध संबंधों के शक में अपहरण के बाद शिक्षामित्र की हत्या के दोषी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल व उनके दो चचेरे भाइयों प्रहलाद और दिनेश को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार शासन ने साढ़े 16 साल पुराने मामले में दोषियों पर 60-60 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
कुरारा क्षेत्र के एक गांव निवासी रामसेवक ने कुरारा थाने में एक जुलाई 2007 को तहरीर दी थी। उसमें आरोप लगाया कि 29 जून 2007 की रात करीब 11 बजे उनका पुत्र प्रमोद (शिक्षामित्र) घर के पास सो रहा था। पास में रिश्तेदार व उनका भाई महेंद्र व चचेरा भाई धर्मेंद्र भी सो रहे थे। गांव निवासी दिनेश उसे जगाकर अपने घर ले गया। इस दौरान और लोग भी जग गए, जिन्होंने प्रमोद की मां को सूचना दी। जिस पर वह दिनेश के घर गईं।