फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लाख का नुकसान

Fri, 31 Dec 2021 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जिससे लाखों के नुकसान की बात सामने आई है।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के कोटबाजार में कपड़ों के गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। कोटबाजार निवासी डॉ. महेश्वरीदीन गुप्ता का महाराजा गारमेंट्स के नाम से दो मंजिला शोरूम है।
विज्ञापन


शोरूम के ऊपरी मंजिल पर निवास बनाए हैं। जबकि शोरूम के पीछे गोदाम में कपड़े भरे रहते हैं। उनके पुत्र सुरेश गुप्ता व किशन गुप्ता कपड़ों का व्यापार देखते हैं। सुरेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई।

गोदाम से निकलतीं आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। आसपास रहने वालों ने अपनी छतों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। सुरेश ने बताया कि आग से गोदाम में रखे ब्लेजर, जैकेट, कोट पैंट, जींस आदि कपड़े जल गए। जिससे उन्हें करीब बीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें