Hamirpur News: कजियाना मोहल्ले में गधों के झुंड ने बालक को कुचल दिया, जिससे उसका सिर फट गया। उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किगया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हमीरपुर जिला मुख्यालय के कजियाना मोहल्ले में 20 जुलाई को एक हृदय विदारक घटना हुई, जहां गधों के झुंड ने 10 वर्षीय बालक सागर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दिव्यांग विनेश निषाद का बेटा सागर 20 जुलाई की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी वहां से गुज़रे गधों के झुंड ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
गधे की लात लगने से सागर का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार दोपहर को कानपुर में इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई। इस घटना से परिवार और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।