फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केएसएस टेबल टेनिस जोन-8 ओपन प्रतियोगिता में द चिंटल्स और डीपीएस बर्रा जीते

विज्ञापन
सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में हुई केएसएस टेबल टेनिस जोन-8 ओपन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर और बालिका वर्ग में डीपीएस बर्रा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


चौधरी हरमोहन सिंह यादव की 13वीं पुण्यतिथि पर सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में 15 टीमों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक ने कोर्ट पर खिलाड़ी के साथ नॉकिंग कर किया।

लीग मैचों के बाद फाइनल मुकाबले हुए। विजेता टीमों को सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन चौधरी मोहित यादव ने पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएचएस गुरुकुलम की प्रधानाचार्य ज्योति विज, सीएचएस एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्य गीता यादव, कानपुर टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन, स्वाति समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें