फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कन्या जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं को दी गई बंदूक चलाने की ट्रेनिंग

Sat, 15 Oct 2022 03:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

कन्या जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा एक से कक्षा आठ तक की छात्राओं को बंदूक चलाना सिखाया गया। बंदूक चलाने की ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं ने टारगेट में सटीक निशाना लगा कर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
छात्राओं को दी गई बंदूक चलाने की ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कन्या जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं को बंदूक, रिवॉल्वर चलाने की ट्रेनिंग दे कर उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। मौका था पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन का। जिसमें कुरारा ब्लॉक के कन्या जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा एक से कक्षा आठ तक की छात्राओं को बंदूक चलाना सिखाया गया।

विज्ञापन


बंदूक चलाने की ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं ने टारगेट में सटीक निशाना लगा कर सभी को चौंका दिया। शिक्षक नीतू ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम साहब के जन्मदिन के मौके पर नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को निशानेबाजी और आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दी गई। विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि बंदूक चलाने की इस प्रतियोगिता में छात्रा कंचन, खुशी, कामिनी आदि ने पहले ही प्रयास में बंदूक से सटीक निशाना लगा कर इनाम जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें