शादी से पहले दूल्हे के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी वाले घर में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई।
हमीरपुर जिले के राठ में मंडप से पहले दूल्हे के अचानक लापता होने पर शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। भाई ने थाने में तहरीर दी है। चिकासी थाने के इछौरा गांव निवासी ज्ञानी पांचाल ने बताया उनके भाई संजय पांचाल का रिश्ता मौदहा के माचा गांव में तय हुआ था।
विज्ञापन
नौ मई को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। रिश्तेदार गाना बजाना में व्यस्त थे। इसी बीच मंडप से एक दिन पूर्व छह मई को दूल्हा संजय अचानक से लापता हो गया। काफी देर तक घर में न दिखने पर परिजनों ने खोजबीन की। गांव सहित रिश्तेदारी में जानकारी की पर उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को बारात जाने का समय आ गया पर दूल्हे का कहीं पता नहीं चला। भाई ज्ञानी ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष चिकासी हेमंत मिश्रा ने कहा मामले की जानकारी मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।