फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नाती ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, नशे में धुत हो घटना को दिया अंजाम, आरोपी हिरासत में

Mon, 28 Oct 2024 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: नाती ने ताऊ को मौत के घाट उतार दिया। आपस में बहस के बाद नशे में धुत आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विक्रम सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौदहा क्षेत्र के बिहरका गांव में सोमवार शाम करीब चार बजे रिश्ते में नाती ने अपने ताऊ की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुन गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले 12 बोर की बंदूक को बरामद कर लिया है। हत्या के पीछे का कारण आपसी बहस के बाद नशे में आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना बताया गया है।

विज्ञापन



बिहरका गांव निवासी विक्रम सिंह (50) व लवकुश सिंह एक ही परिवार के हैं। रिश्ते में लवकुश, विक्रम सिंह का नाती लगता है। किसी मामले को लेकर सोमवार शाम चार बजे दोनों में बहस हो गई। जिससे नाराज होकर लवकुश ने अपनी छत पर चढ़कर सीधा विक्रम के ऊपर फायर कर दिया। पहली गोली बिजली के खंभे पर लगी। जिसके बाद किया गया दूसरा दूसरा फायर सीधा विक्रम के सीने में लगा। वह वही गिरकर तड़पने लगा। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन उन्हें विक्रम बेदम पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर मौके पर आई कोतवाली पुलिस ने आरोपी को बंदूक के साथ हिरासत में लिया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शराब पीने का आदी है। उसने नशे में हत्या को अंजाम दिया है। मृतक के बेटे लकी सिंह ने बताया कि उसके पिता खेत से लौट रहे थे। तभी लवकुश गाली गलौज करने लगा। इसके बाद फायरिंग करते हुए सीने में गोली मार दी।

एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि आराेपी लवकुश ने नशे में बंदूक से गोली मारकर विक्रम की हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने घटना स्थल पर 12 बोर की बंदूक बरामद की है। इसको लेकर स्पष्ट नहीं है कि बंदूक लाइसेंसधारी है या अवैध है। एसपी के अनुसार मामले को लेकर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें