कई मौकों पर कार्यशैली को लेकर असहजता देखी गई
सूत्रों के अनुसार, हमीरपुर भाजपा में पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि संगठन और कुछ जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल को और बेहतर किए जाने की संभावनाएं बनी हुई थीं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पाठक संगठन में सक्रिय रहे और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ मजबूत थी, लेकिन राठ विधानसभा क्षेत्र में कुछ मौकों पर जनप्रतिनिधियों के साथ विचारों का अंतर और कार्यशैली को लेकर असहजता देखी गई।
भाजपा की सामाजिक रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा
इन्हीं परिस्थितियों में संगठन द्वारा संतुलन और बेहतर समन्वय की दिशा में नए नेतृत्व लाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। शकुंतला निषाद का चयन भाजपा की सामाजिक रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। हमीरपुर बांदा क्षेत्र में निषाद समाज की मजबूत उपस्थिति है। उनके जिलाध्यक्ष बनने से इस वर्ग में सकारात्मक राजनीतिक संदेश जाएगा। साथ ही भाजपा ने संगठन में महिला नेतृत्व को और सशक्त करने का संकेत भी दिया है।
2027 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि की वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की आभारी हूं। बूथ से लेकर जिले तक पार्टी को और मजबूत करना मेरी प्राथमिकता है। मैं युवा शक्ति, महिला शक्ति और अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का काम करूंगी। वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करूंगी। 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम लोग सभी सीटें जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे।