फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नोटिस के विरोध में भड़के व्यापारी, केडीए सचिव से मिले…शमन शुल्क सरलीकरण समेत ये हैं प्रमुख मांगें

Thu, 27 Nov 2025 04:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय से मुलाकात कर नोटिस पर रोष जताया और शमन शुल्क को कम करने, किस्तों में जमा कराने तथा जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने की मांग की।
विज्ञापन
केडीए सचिव से मिला कानपुर उद्योग व्यापार मंडल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय से मिला। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने श्याम नगर और अन्य क्षेत्र में व्यापारियों को दिए जा रहे नोटिस के संबंध में सचिव को अवगत कराया कि नोटिस से व्यापारियों मे रोष है। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने सचिव से कहा कि व्यापारियों के पास इतना पैसा नहीं है कि वो इतनी जल्दी पैसा जमा करें। इसका सरलीकरण किया जाए।

विज्ञापन

श्याम नगर व्यापार मंडल के चेयरमैन महेंद्र गुप्ता ने कहा कि हर क्षेत्र में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाए। सबसे पहले श्याम नगर क्षेत्र में कार्यशाला का आयोजन किया जाए, जिससे लोगों को किस हिसाब से शमन शुल्क जमा करना। इसकी पूरी जानकारी व्यापारियों को दी जाए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवनीश शुक्ला मोनू ने कहा कि शमन और व्यावसायिक शुल्क को कम करके उसको किस्तों में लिया जाए।  व्यापारी ऑनलाइन व्यापार से ही इतना ज्यादा प्रभावित है कि उसके पास इतनी धन की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन

किसी की दुकान सील नहीं होगी
सचिव अभय कुमार पांडेय ने आश्वासन दिया। कहा कि यह व्यवस्था सभी व्यापारियों को सुविधा के लिए शासन द्वारा 24 मीटर या उससे ज्यादा चौड़ी सड़को पर 31% शुल्क जमा कर के व्यावसायिक करा लें।  जिनको भी नोटिस मिले अपने-अपने जो मुख्य बिंदु हैं। वह बनाकर कर अधिकारियों को दें, जिससे कार्यशाला वाले दिन हम उन बिंदुओं का निस्तारण कर सके। कोई भी व्यापारी परेशान ना हो किसी के साथ कोई भी गलत काम नहीं होगा। किसी की दुकान सील नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें