फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: फसल खराब होने पर किसान ने जहर खाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 13 Nov 2021 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घर वालों को चिंता सता रही है कि अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में रौरो गांव निवासी कल्लू राजपूत (45) ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि फसल खराब होने से वह परेशान थे। इसी वजह से जहर खाकर जान दे दी। रौरो गांव निवासी रामपाल राजपूत ने बताया कि उनके छोटे भाई कल्लू राजपूत ने आर्थिक स्थिति खराब होने पर कर्ज लेकर खेत में मूंगफली की फसल की थी।
विज्ञापन


बारिश के चलते फसल खराब होने पर परेशान थे। वहीं बेटी प्रीति का रिश्ता छिबौली गांव में तय किया था। फसल खराब होने पर बेटी के हाथ पीले करने की चिंता सता रही थी। शनिवार को खेत में छिड़काव करने वाली दवा निगल ली। हालत खराब होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।

वहां से मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया। उरई ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहरा मचा है। घर वालों को चिंता सता रही है कि अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें