फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पोस्टमार्टम में देरी से भड़के परिजन, जेल रोड पर लगाया जाम,प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी युवक की हत्या

Thu, 30 Oct 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव में बुधवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पीटकर हुई हत्या के बाद बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में देरी होने से परिजन भड़क उठे। गुस्साए परिजनों और महिलाओं ने जिला कारागार (जेल) रोड पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने शांत करा जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बांदा जनपद के जसपुरा निवासी निवासी रवि (30) पुत्र उमाशंकर की प्रेम संबंध को लेकर बुधवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि रवि का अपने ही परिवार की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी दो नवंबर को तय थी। इसी की जानकारी होने पर रवि बुधवार दोपहर अपने पैतृक गांव परछछ युवती से मिलने पहुंचा। तभी युवती के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया और पीटकर अधमरा कर दिया।

पुलिस ने रवि को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना में युवती के चाचा को भी चाकू लगने से चोटें आईं।रवि की मौत की खबर लगते ही युवती ने भी अपने गले और हाथ की नस काट ली थी, जिसे कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता कालीदीन उर्फ उमाशंकर की तहरीर पर युवती के पिता, दादी, चाचा समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रवि का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने के कारण प्रक्रिया में देरी हुई। शाम चार बजे तक पोस्टमार्टम शुरू न होने पर परिजन नाराज होकर जेल रोड पर बैठ गए। देखते ही देखते महिलाओं सहित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा था, जिसके चलते थोड़ी देरी हुई। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

रवि डालना चाहता था युवती की शादी में खलल
युवती की शादी बीते चार जून को तय हो गई थी। तब वह बालिग नहीं थी। शादी के बीस दिन पहले ही रवि उसे बहला कर ले गया था। पुलिस ने किशोरी को दिल्ली से खोजकर और परिजनों को सौंप दिया। किशोरी के पिता ने जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नवंबर को शादी तय कर दी। रवि को इसकी भनक लग गई और वह खलल डालने के लिए गांव पहुंच गया और यह घटना घटित हो गई। 

फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका के घर पहुंचा था रवि
रवि फिल्मी स्टाइल में अपनी प्रेमिका के घर बुधवार को पहुंचा। क्योंकि दो नवंबर को उसकी प्रेमिका की शादी थी। वह उसे नागवार गुजरी और उसने एक दिन पहले ही वीडियो सोशल मीडिया डालकर गांव आने की बात कही। युवती की दादी ने बताया कि रवि दबंगई दिखाता हुआ नातिन के कमरे में जा पहुंचा। इसकी जानकारी उसने फोन से बेटे को दी। ग्रामीणों के अनुसार इस पर पिता, चाचा और अन्य लोगों ने कमरे में पहुंचते ही रवि की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें