फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नाराज पत्नी को वीडियो कॉल किया, फिर फंदे पर झूला फैक्टरी कर्मी…मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 05 Dec 2025 08:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर में फैक्टरी मजदूर ने पत्नी से विवाद होने के बाद उसे वीडियो कॉल करके फंदे पर झूलने की बात कही और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक सुनील कुमार की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर कस्बे के अमिलिया थोक में बृहस्पतिवार को एक फैक्टरी मजदूर पत्नी से झगड़ा करने के बाद उसको वीडियो कॉल करके फंदा लगाने की बात कही और उसमें झूल गया। शंका होने पर पत्नी ने रात में ही मकान मालिक को फोन करके अवगत कराया। मकान मालिक ने खिड़की से जाकर देखा तो, वह फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने खिड़की काटकर दरवाजा खोला और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव निवासी सुनील कुमार (32) अपनी पत्नी संगीता उर्फ अंजीता के अलावा छह वर्षीय पुत्र व तीन वर्षीय पुत्री के साथ किराए के मकान में रहता था। वह रिमझिम इस्पात लिमिटेड में चूना प्लांट में कार्य करता था और पत्नी भी दूसरी फैक्टरी मजदूरी करती थी। किसी बात पर अनबन होने के कारण पत्नी दो दिन पूर्व बच्चों के साथ कस्बे के बांकी मार्ग में रहने वाली बहन के यहां चली गई थी। बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे सुनील ने पत्नी को वीडियो कॉल करके घर आने को कहा, लेकिन उसने इन्कार कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तब उसने जान देने की बात कही और फोन काट दिया। इसके बाद छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। आशंका होने पर पत्नी ने मकान मालिक मलखान कुशवाहा को फोन किया। मलखान ने जाकर देखा, तो वह फंदे पर झूल रहा था। मकान मालिक ने पत्नी के साथ पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने खिड़की काटकर दरवाजा खुलवाया और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से पत्नी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें