यमुना ओवरब्रिज पर ओवरलोड वाहनों का स्टंट
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर जिले के किशनपुर यमुना ओवरब्रिज क्षेत्र में ओवरलोड वाहन लगातार स्टंट कर रहे हैं, जिससे हादसे का जोखिम बढ़ गया है। हाल ही में बनाए गए ब्रिज और उसके अप्रोच मार्ग में निर्माण कार्य के कुछ ही दिन बाद कई बार मार्ग ध्वस्त हो चुका है।
वैकल्पिक कच्चे मार्ग से भारी वाहन और ओवरलोड ट्रैक्टर धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालक स्टंट करते हुए अपनी जान और राहगीरों की सुरक्षा की अनदेखी कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।