फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident : हाईवे पर डंपर और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरुआ सुमेरपुर कस्बे के गल्ला मंडी के सामने हाईवे पर एक डंपर व एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कस्बे में रात करीब 9:30 बजे गल्ला मंडी के सामने डंपर व ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। जिससे एक डंपर के चालक व खलासी तथा दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक डंपर के दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा। जबकि दूसरे ट्रक के चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। अचानक हुई इस घटना से हाईवे पर आवागमन ठप हो गया है। पुलिस आमने-सामने भिड़े डंपरों को हाईवे से हटाने में जुट गई है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों में तीन लोग घायल हुए है। जिसमें दो को जिला अस्पताल व एक को पीएचसी भेजा गया है।आवागमन को सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें