फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लंबलू पंचायत के एक कमरे पर कब्जे का आरोप, प्रधान धरने पर बैठे

Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पंचायत के एक कमरे से कब्जा छुड़ाने के लिए धरने पर बैठे पंचायत प्रधान करतार। स्रोत : पंचायत
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। लंबलू पंचायत के एक कमरे पर एक वकील की ओर से कब्जा करने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, कब्जे को छुड़ाने के लिए 83 वर्षीय पंचायत प्रधान करतार धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इसके बाद स्थिति को भांपते हुए खंड विकास अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। अब पंचायत ने उक्त व्यक्ति को दो दिन के भीतर कब्जा छोड़ने का नोटिस जारी किया है। लंबलू पंचायत का पुराना भवन असुरक्षित हो गया था। इस समय अवधि में पंचायत लोक भवन में शिफ्ट हो गई। अब पंचायत भवन तैयार हो गया है।
इस दौरान उपतहसील लंबलू के कुछ वकील अपने कार्य करने के लिए नए भवन में आ जाते थे। आरोप है कि एक वकील को रसोई घर के लिए प्रयोग होने वाले कमरे में कार्य करने की जगह दी गई थी। अब पंचायत लोक भवन से अपने नए भवन में शिफ्ट होना चाहती है। पंचायत प्रधान ने उस व्यक्ति को रसोई घर वाला कमरा खाली करने के लिए कहा है, लेकिन वकील आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते कमरा खाली करवाने के लिए पंचायत प्रधान करतार धरने पर बैठ गए। बीडीओ बमसन वैशाली और पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन मामला सुलझा नहीं है। अब पंचायत ने उक्त व्यक्ति को दो दिन के भीतर कमरा खाली करने का नोटिस दिया है।


कोट

पंचायत भवन के कमरे पर वकील अपने कार्य निपटाता है। उसे दो दिन के भीतर कमरा खाली करने का नोटिस दे दिया है। अभी पंचायत लोक भवन से संचालित हो रही है। अब हमें नए भवन में शिफ्ट होना है। कॉमन सर्विस सेंटर भी नए भवन में चलाना है। इस समय लोक भवन से कार्य करने में दिक्कत हो रही है।
-करतार सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत, लंबलू
एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ था। मौके पर लंबलू पंचायत में गई थी। मामले में छानबीन की जा रही है।
-वैशाली शर्मा, बीडीओ, टौणी देवी
कैप्शन



पंचायत के एक कमरे से कब्जा छुड़ाने के लिए धरने पर बैठे पंचायत प्रधान करतार। स्रोत : पंचायत

पंचायत के एक कमरे से कब्जा छुड़ाने के लिए धरने पर बैठे पंचायत प्रधान करतार। स्रोत : पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें