फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कुत्ता-कुतिया की शादी चर्चा का विषय बनी, 200 से अधिक बाराती होंगे शामिल

Tue, 10 Jun 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में होने वाली कुत्ता-कुतिया की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। विवाह को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
छानी गांव में सजा मंडप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्करा क्षेत्र के एक गांव में अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हिंदू रीति रिवाजों के साथ होने वाली इस शादी के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। मंगलवार को विधिवत हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक मंडप गाड़ा गया और मायन संस्कार का कार्यक्रम चला। बुधवार को धूमधाम से शादी होगी।
विज्ञापन


छानी बांध गांव निवासी दूल्हा बने सेवानंद (कुत्ता) की अनोखी बारात निकलेगी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को बरात में चलने का बुलावा भेजा गया है। श्री श्री 1008 संतोशानंद महाराज, बाल योगी जूना अखाड़ा ने बताया कि उनके पालतू कुत्ते सेवानंद की शादी गोहांड ब्लॉक के मुशाई मौजा निवासी विचित्र कुमारी (कुतिया) के साथ तय हुई है। दोनों पालतू जानवरों का विवाह सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ किया जा रहा है। कुत्ता और कुतिया की यह अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ दूल्हा सेवानंद की बारात निकलेगी। बारात में करीब 200 से अधिक बाराती शामिल होंगे। 12 जून को वह अपनी दुल्हन विचित्र कुमारी को धूमधाम के साथ विदा कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें