फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: डिप्टी मैनेजर ने बैंक में 38 लाख की चपत लगाई, बैंक मैनेजर ने कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 30 May 2021 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर के पंजाब नेशनल बैंक शाखा के डिप्टी मैनेजर ने अपने ही बैंक को 38 लाख रुपये की चपत लगा दी। बैंक मैनेजर की तहरीर पर डिप्टी मैनेजर के खिलाफ सरकारी धन के गबन की एफआईआर दर्ज कराई गई है। बैंक मैनेजर नरेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बैंक में मो. आमिर डिप्टी मैनेजर के पद पर हैं।
विज्ञापन


कोरोना काल में बैंक में आधे स्टाफ से ही काम लिया जाता है। रोजाना ड्यूटी बदलती रहती है। बैंक मैनेजर के पास धन जमा और निकासी का जो आईडी पासवर्ड होता है, वो दूसरे दिन बैंक का चार्ज संभालने वाले को हस्तांतरित कर दिया जाता है।

इसी का फायदा उठाते हुए पंद्रह दिन के अंदर डिप्टी मैनेजर मो. आमिर ने बैंक खजाने के 38 लाख रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर करके खुर्द-बुर्द कर दिया। जानकारी होने पर जांच कराई गई तो बैंक खजाने में 38 लाख रुपये कम मिले।
विज्ञापन


कोतवाल एमके शुक्ला ने बताया पीएनबी बैंक कर्मी को इस बात का अधिकार है कि वह 7.50 लाख रुपये अपने एकाउंट में बतौर लोन ट्रांसफर कर सकता है, लेकिन इस राशि की लोन की तरह अदायगी करनी होती है। शुरुआती जांच में डिप्टी मैनेजर द्वारा 38 लाख रुपये गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें