कानपुर में कोरोना से तीन और रोगियों की मौत हो गई है। कांशीराम अस्पताल, मरियमपुर और मेडि हेल्प हॉस्पिटल में एक-एक मौत हुई है। सीएमओ की रिपोर्ट में बताया गया कि ये तीन मौत पहले की हैं लेकिन पोर्टल पर देर से अपलोड किया गया।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रविवार को कोई मौत नहीं हुई है। नगर अब तक कोरोना से 1693 मौत हो चुकी हैं। एक्टिव केस 592 हैं। अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज कर रहे 77 रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली।
अब तक नगर में कुुल 82 हजार 279 संक्रमित हुए हैं। इनमें 79 हजार 994 इलाज से ठीक हो गए। 68 हजार 800 होम आइसोलेशन और 11 हजार 194 अस्पताल में ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विशेष सर्विलांस अभियान में 484 सैंपल और रूटीन में 7667 सैंपल लिए हैं।