जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर जांच करते हुए भाई को डांट डपटकर छोड़ दिया था। जबकि भाई का उनकी बहन से कुछ लेना देना नहीं था। इसके बाद भी कई बार घर में आकर जानमाल की धमकी देकर गए। कई बार रास्ते में रोककर मारपीट कर चुके हैं। कहा कि उन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के लिए हाईवे किनारे खेत पटरी पर फेंक गए हैं।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने दो लोगों पर घटना की आशंका जताई है जिसको लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा कि सड़क दुर्घटना है या हत्या की गई है। फिलहाल दुर्घटना में मौत प्रतीत हो रही है। - राजेश कमल, सीओ सदर