फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सड़क किनारे मिला युवक का शव, शरीर पर खरोंच के निशान, पुलिस को आशंका- नशे की हालत में गिरने से मौत

Sat, 08 Nov 2025 11:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव के पास खिरवा रोड किनारे युवक का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर खरोंच के निशान देखकर पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत नशे की हालत में गिरने से हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव के पास खिरवा रोड किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह गांव के कुछ लोग जब शौच के लिए निकले] तो सड़क किनारे युवक को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी रामआसरे सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मृतक की पहचान जाकिर (45) पुत्र साबिर निवासी कुरारा के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन

इससे प्रतीत होता है कि वह नशे की हालत में गिरा होगा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जाकिर गांजा और शराब का आदी था। करीब 25 वर्ष पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह मजदूरी कर किसी तरह गुज़ारा करता था और अक्सर घर से बाहर ही रहता था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें