फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, तीन दिन से था लापता

Mon, 29 Apr 2024 01:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का शव सोमवार सुबह गांव में तालाब के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक शव पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी अजय ने बताया कि उसका पारिवारिक भाई सचिन (22) पुत्र दिल्लीपत ईंट भट्ठा में काम करता था। वह 26 अप्रैल के दिन आठ बजे घर से अचानक लापता हो गया। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने संपर्क किया तो उसका नंबर बंद मिला। परिजनों ने उसकी रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार शाम पिता ने गुमशुदगी की शिकायत जलालपुर थाना में दर्ज कराई।  

सोमवार सुबह छेड़ी रोड स्थित तालाब के पास झाड़ियों में सचिन का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। परिजनों ने बताया कि सचिन के हात-पैर व गले में चोट के निशान हैं। परिजनों ने सचिन की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंके जाने की बात कही है। गांव के प्रधान जितेंद्र ने बताया कि गांव व आसपास के दो दर्जन के करीब युवा बिच्छू गैंग से जुड़े हैं। मृतक की उनसे जान पहचान थी। हालांकि पिछले एक वर्ष से वह बिच्छू गैंग के लड़कों से दूर रहने लगा था। थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने बताया कि पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। फिलहाल तहरीर मिल गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें