फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आपात स्थिति में 13 किलोमीटर दूर कराना पड़ रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। डॉ. लश्करी राम राठौर अस्पताल टौणी देवी में मरीजों को इलाज कराने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं न होने से मरीजों को आपात स्थिति में 13 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आकर उपचार करवाना पड़ रहा है। अस्पताल में काफी समय से मरीजों को सुविधाओं का अभाव है। सीएचसी का दर्जा मिलने के बावजूद टौणी देवी अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय लोगों सोमदत्त, बक्शी राम, रत्न लाल, रमेश चंद, सलोचना देवी, गिरधारी आदि ने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 150 के बीच ओपीडी है। अस्पताल हमीरपुर जिला के सीमांत क्षेत्र में स्थित है। प्रतिदिन अस्पताल में सैकड़ों मरीज रोगों का उपचार कराने और लोग स्वास्थ्य जांच कराने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में पिछले एक वर्ष से शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग सहित शल्य विशेषज्ञ के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के दो पद रिक्त हैं। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व टौणी देवी में डायरिया फैला था। ऐसे में छोटे बच्चों का उपचार कराने में अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों के बारे में वे कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस संदर्भ में बीएमओ डॉ. अवनित शर्मा ने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं की कमी है। इस बारे में उच्चाधिकारियों और सरकार को अवगत करवाया गया है ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें