http://
हादसे के चलते चालक के सिर पर चोट लगी
सदर अस्पताल से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक हादसे की पूर्ण जानकारी नहीं होगी और उसे मुआवजा नहीं दिया जाएगा। तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि समझौते के लिए सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति व ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव फैक्टरी पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल का कहना है कि हादसे के चलते चालक के सिर पर चोट लगी है।
कुंडा लगने के आरोप निराधार है
इससे उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी राजकुमारी और पुत्र आयुष (8) को रोता बिलखता छोड़ गया है। फैक्टरी निदेशक संजीव अग्रवाल ने बताया कि मृतक क्रेन चालक नहीं है। वह ठेकेदार के अंडर में मजदूर था। काम के दौरान जब वह बैठा था, तभी उसको खून की उल्टियां आई थीं। साथी कर्मचारी इसे अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। क्रेन का कुंडा लगने के आरोप निराधार है।