फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: रोडवेज में भ्रष्टाचार, महिला परिचालक बर्खास्त, दो साल पुराने मामले में अब हुई कार्रवाई

Tue, 23 Apr 2024 11:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में रोडवेज में भ्रष्टाचार के दो साल पुराने मामले में महिला परिचालक को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर उरई मार्ग पर रोडवेज की बस में 23 मार्च 2022 को 11.06 बजे की गई चेकिंग में 60 में से 38 सवारियां बेटिकट मिली थीं। मामले में अब एआरएम ने परिचालक पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। नियमित बसों की चेकिंग न होने से रोडवेज भ्रष्टाचार का खेल जारी है।
विज्ञापन


23 मार्च को हमीरपुर उरई मार्ग पर नियमित परिचालक माधुरी सोनी व संविदा चालक राजकुुमार के साथ परिचालन किया जा रहा था। बबीना के पास बस पहुंचते ही चित्रकूट धाम मंडल के सहायक यातायात निरीक्षक शैलेंद्रदत्त पांडेय व रामरतन ने को रोककर निरीक्षण किया। बस में 60 यात्री यात्रा करते पाए गए। जिसमें 38 यात्री कदौरा से जोल्हूपुर के बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी साहू ने बताया कि परिचालक माधुरी सोनी पर बिना टिकट यात्रा करा धनराशि हड़पने, निगम की छवि धूमिल करने के आरोप लगे थे। जिसमें दोषी साबित होने पर उन पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।

दो सप्ताह पहले वरिष्ठ लिपिक पर भी हो चुकी है कार्रवाई
स्थानीय डिपों में दो सप्ताह पहले फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी करने वाले लिपिक तारिक हुसैन पर बर्खास्तगी की कार्रवाई आरएम बांदा ने की थी। इस मामले में अब तक आगे की कार्रवाई शुरु नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें