फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मुलायम की बैलगाड़ी व रुद्र प्रताप के घोड़े ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। क्षेत्र के भरखरी गांव मे प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक जवारा मेला आयोजित हुआ। जिसमें कराई गई बैलगाड़ी, घोड़ा व हाथी दौड़ ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुलायम की बैलगाड़ी व रुद्रप्रताप के घोड़ा ने बाजी मारी। जबकि कार्यक्रम में शामिल हुए एक मात्र हाथी को दौड़ाया गया।
विज्ञापन

गांव में नवरात्रि के बाद चौदस तिथी को देवी भक्तों द्वारा जवारे निकाले जाते है। जिनका बड़ी देवी मंदिर के पास स्थित तालाब में विसर्जन कराया जाता है। इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सौ वर्षों से भी अधिक समय से चली आ रही परंपरा के तहत बैलगाड़ी दौड़, घोड़ा व हाथी की दौड़ कराई गई। बैलगाड़ी दौड़ में दस प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से बिलगांव के मुलायम यादव ने प्रथम स्थान पाया। ग्योंडी के राकेश यादव दूसरे स्थान पर रहे। घोड़ा दौड़ में निवादा गांव के रुद्रप्रताप सिंह प्रथम रहे। धवारी के आदित्य तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पिछले साल से हाथियों के आभाव में उनकी दौड़ नहीं हो पा रही। इस साल भी बांदा के सुभाषचंद्र गोस्वामी का ही हांथी पहुंच सका। इसलिए इस साल भी प्रतियोगिता नहीं हो सकी। लेकिन उसी अकेले हांथी को दौड़कर दर्शकों का मनोरंजन कराया गया। विजयी प्रतिभागियों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जवारा कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद पालीवाल ,उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, प्रबंधक अरविंद कुमार द्विवेदी व सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार व जगदीश कुमार ने किया। मेला में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद उठाया। वेद नरायण मिश्र व निरंजन मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें