फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: वीडियो कॉल कर 12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी

Thu, 23 Jan 2025 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। प्रेम प्रसंग की आशंका के चलते छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
अमित कुमार यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर छह निवासी 12वीं केे छात्र ने बुधवार शाम वीडियो कॉल कर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दुकान से घर पहुंची मां व छोटे भाई को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। खुदकुशी के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर छह निवासी अमित कुमार (18) पुत्र कल्लू यादव ने खुद को कमरे में अंदर से बंद करके फंदा लगा लिया। मोहल्लेवासियों के अनुसार अमित अपनी मां पुष्पा व छोटे भाई मोनू के साथ रहता था। बहन कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करती है। वहीं, पिता कल्लू सूरत में मजदूरी करते हैं। पुष्पा ने तीन माह पूर्व कस्बे की बाजार में साड़ी की दुकान खोली है। अमित कस्बे के मॉडल विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार शाम करीब चार बजे दोनों भाई पेपर देकर विद्यालय से लौटे। मोनू मां के पास दुकान चला गया और अमित सीधे घर पहुंचा, जहां उसने खुदकुशी कर ली।

कुछ देर बाद पुष्पा व मोनू घर लौटे तो दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुई तो अमित का शव फंदे से लटकता मिला। सामने ही मोबाइल रखा मिला। परिजनों के अनुसार मोबाइल जिस तरह रखा था उसे देखकर किसी को वीडियो कॉल करते हुए खुदकुशी करने की आशंका है। फाॅरेंसिक टीम ने मोबाइल की डिटेल चेक करने के लिए मोबाइल कब्जे में लिया है। कोतवाल नंदराम प्रजापति ने बताया कि मोबाइल जांच को भेजा गया है। वीडियो कॉलिंग की जांच करने पर हकीकत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अभिभावकों को देना चाहिए ध्यान
जिला अस्पताल की मनो चिकित्सक नीता के अनुसार किशोरावस्था में विपरीत जेंडर को लेकर आकर्षण होता है। ऐसे में अभिभावकों को इस पर ध्यान देना जरूरी है। जोर जबरदस्ती के बजाय समझा बुझाकर इससे बचाना चाहिए। वहीं, बच्चों को भी ऐसी किसी प्रकार की बात होने पर अपने अभिभावकों से बात करनी चाहिए, गलत कदम नहीं उठाना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें