फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: 90 हजार की दुल्हन 32 घंटे में फरार, CCTV में दो लोगों के साथ जाती दिखी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Jul 2025 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राठ कस्बे में 90 हजार रुपये में आई दुल्हन 32 घंटे में 1.30 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में 90 हजार रुपये में आई दुल्हन 32 घंटे में ही घर से भाग गई। अपने साथ घर में रखे 80 हजार रुपये कीमत के गहने व 50 हजार रुपये भी ले गई। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी दयाराम ने बताया कि सोमवार को बेटे राहुल की शादी 90 हजार रुपये देकर रेवना कानपुर नगर निवासी युवती से की थी।

विज्ञापन

तहसील में स्टांप पर लिखित में शादी हुई थी, जिसमें युवती की ओर से दो गवाह थे। युवती ने उन्हें अपना बहनोई बताया था। इन्हीं दोनों ने पैसे लेकर शादी कराई थी। शाम को अपनी बहू को लेकर घर पहुंचे और भोज की तैयारी में जुट गए। बताया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उनकी बहू मौका पाकर घर से भाग गई। अपने साथ भोज के लिए रखे 50 हजार रुपये, मंगलसूत्र, तोड़िया, बिछिया सहित करीब 80 हजार रुपये का जेवरात भी ले गई।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
सुबह जब परिजनों की नींद टूटी तो घर से नई बहू नदारद थी। बताया कि सीसीटीवी कैमरे में उनकी बहू गांव के ही एक व्यक्ति के घर जाते हुए दिख रही है। यही व्यक्ति उस लड़की को बाहर से लेकर आया था और उसके यहां दो दिन रुकी थी। आरोप लगाया कि इसी व्यक्ति ने उनकी बहू को भगा दिया। कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें