शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चौराहे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से सिपाही को जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया। मृतक की शादी वर्ष 2021 मे हुई थी। मृतक के कोई संतान नहीं है। थाना अध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर को कब्जे में लिया गया है।