फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: वाहन मिस्त्री को ट्रक ने रौंदा,10 मीटर तक घिसटा…डेढ़ घंटे पहिए में फंसा रहा, जांच शुरू

Wed, 01 Jan 2025 04:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में वाहन मिस्त्री को ट्रक ने रौंद डाला, जिसमें युवक 10 मीटर तक घिसटता चला गया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक पहिए में फंसा रहा।
विज्ञापन
Hamirpur Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में पनवाड़ी मार्ग पर पैदल जा रहे वाहन मिस्त्री को ट्रक ने रौंद दिया। करीब दस मीटर ट्रक के पहिए में फंसकर घिसटता गया। डेढ़ घंटे तक पहिए के नीचे दबा तड़पता रहा। जेसीबी की मदद से जब तक बाहर निकाल उसकी मौत हो गई थी। अगर ट्रक चालक मौके से न भागता, तो युवक की जान बच सकती थी।

विज्ञापन

नगर के कोट बाजार मोहल्ला निवासी सगीर अहमद ने बताया कि उनके भाई वकील अहमद (45) वाहनों में ग्रीस करने का काम करते थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सैदपुर गांव के पास पैदल जा रहे थे। तभी पनवाड़ी की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया।

विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाल पाए
वकील ट्रक के पहिए में फंस गए और चालक करीब दस मीटर तक घसीटता ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर भाग गया। वकील पहिए के नीचे दबा तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकालने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। करीब डेढ़ घंटे बाद जेसीबी की मदद से बाहर निकाल पाए, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें