डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाल पाए
वकील ट्रक के पहिए में फंस गए और चालक करीब दस मीटर तक घसीटता ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर भाग गया। वकील पहिए के नीचे दबा तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकालने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। करीब डेढ़ घंटे बाद जेसीबी की मदद से बाहर निकाल पाए, तब तक उसकी मौत हो गई थी।