फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: बेकाबू बस पलटी, 25 से अधिक यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Tue, 18 Oct 2022 01:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में बस पलटने से 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बांदा से कानपुर जा रही ट्रैवल्स की बस बेकाबू होकर टेढ़ा गांव के पास पलट गई। जिसमें 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुमेरपुर में इलाज कराया गया। हादसे के वक्त बस में 50 लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 2 बजे बांदा से रिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में शामिल होकर कानपुर के गीता नगर जा रहे लोगों से भरी बस टेढ़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों ने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दस एंबुलेंस भेजी गईं।

एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुमेरपुर में भर्ती कराया। दुर्घटना में कानपुर के गीता नगर निवासी अंशिका (22), प्रियंका (26), मोनस (32), पंकज (30), राहुल (30), अनीता (35) समेत 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें