फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 11 Jun 2022 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

राठ-बिवांर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सरीला क्षेत्र के ममना गांव के पास घटना स्थल पर रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ-बिवांर मार्ग पर ममना व गहुली गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली  अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वह ममना गांव बरात में आया था और वापस गांव जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ममना गांव के स्व.राम किशन की बेटी की शादी शुक्रवार को थी। बरात गोहांड क्षेत्र के रावतपुरा गांव से आई थी। बरात में टेकचंद अहिरवार (35) निवासी पथखुरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर आया था। विदाई से पूर्व बरातियों से कहासुनी हो जाने के बाद वह अकेले ही ट्रैक्टर ट्राली लेकर वापस गांव जा रहा था। तभी राठ-बिवांर मार्ग पर ममना व गहुली गांव के बीच ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक टेकचंद नीचे दब गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 टीम को दी। इसके बाद में ममना के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली बरात की होने की जानकारी दी। बता दें कि घटनास्थल पर पहुंचे बरातियों ने मृतक की पहचान की। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को सूचना भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें