हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर बुधवार को मकरांव के पास हुए लोडर और ऑटो की टक्कर में एक और व्यक्ति घायल की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। बीते दिन आठ लोगों ने दम तोड़ दिया था। बता दें कि इंगोहटा निवासी कुलदीप वर्मा (30) पुत्र चुनुबाद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को उपचार के लिए बांदा ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। बीते दिन कुलदीप की बहन रजुलिया की मौत हो गई थी।
एसपी शुभम पटेल का कहना है कि घायल कुलदीप वर्मा को सदर अस्पताल हमीरपुर से रेफर होने पर उपचार के लिए बांदा ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई है। बता दें कि कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा के मकरांव गांव के पास बुधवार शाम पांच बजे लोडर और ऑटो के बीच भीषण भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, आठ लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उनमें से एक घायल की और मौत हो गई है।