Hamirpur Kanpur Sagar Highway Accident News: कानपुर-सागर हाईवे पर कुण्डौरा गांव के पास महोबा डिपो की रोडवेज बस और ऑयल टैंकर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। गंभीर घायलों को कानपुर रेफर करने के दौरान जिला अस्पताल की एंबुलेंस कम पड़ गईं, जिसके बाद प्रशासन को निजी एंबुलेंस बुलानी पड़ीं।
हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे एक बार फिर खून से लाल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा वह दहल गया। घायलों को लाने व ले जाने के लिए जिला अस्पताल की एंबुलेंस कम पड़ गईं। प्रशासन ने निजी अस्पतालों से एंबुलेंस बुलाकर गंभीर लोगों को कानपुर भेजा गया। अस्पताल प्रशासन सहित पुलिस महकमा राहत-बचाव कार्य में जुटा रहा।
हादसे के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मची रही। बुधवार शाम करीब सात बजे महोबा डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 1519 हमीरपुर से महोबा की ओर जा रही थी। हिंदुस्तान यूनिलीवर से खाद्य तेल खाली करके ऑयल टैंकर संख्या यूपी 62 बीटी 9564 वापस कानपुर की ओर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर कुंडौरा गांव के पास शिव मंदिर के सामने दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
2 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
घायलों को कानपुर के लिए भेजा
हादसे में बस चालक निसार सहित टैंकर चालक व महोबा निवासी नंदकिशोर नायक 65 की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है। इस दौरान जिला अस्पताल की एंबुलेंस सेवा कम पड़ गई। आनन-फानन में प्रशासन को निजी अस्पतालों की एंबुलेंस बुलानी पड़ी। तब कहीं जाकर घायलों को कानपुर के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
3 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
दस मिनट करते-करते एक घंटा गुजर गया, नहीं मिली एंबुलेंस
सुमेरपुर निवासी घायल संजय वर्मा के भाई अजय कुमार ने बताया कि उसकी पुलिस अधीक्षक से बात हुई है। 10 मिनट करते-करते एक घंटा का समय गुजर गया। उसका भाई कलक्ट्रेट में कार्यरत है। प्रशासन की ऐसी व्यवस्था है कि एंबुलेंस तक नहीं मिल रही हैं, जबकि उसके भाई की हालत गंभीर है।
4 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
मम्मा और हम लोगों का एक्सीडेंट हो गया
कानपुर नगर निवासी रजनी (38) पत्नी अनिल यादव अपनी बेटी लाडो (6) के साथ बांदा के सिकहुला जा रहीं थीं। बताया कि सुमेरपुर उतरना था, तभी कुंडौरा गांव के पास सामने से आ रहे टैंकर ने सीधे टक्कर मार दी। मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। बेटी लाडो ने बताया कि मम्मा और हम लोग बस से जा रहे थे, तभी एक्सीडेंट हो गया। उसे भी चोट आई है।
विज्ञापन
5 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
पति और बच्चे को देख भूली अपना दर्द
सुमेरपुर कस्बा के चांदथोक मोहल्ला निवासी लवली सिंह (28) पत्नी अनूप सिंह (35) अपने दो साल के बच्चे अर्नव के साथ कानपुर से चलकर सुमेरपुर जा रहे थे। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। पति अनूप को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर किया गया है। खून से लथपथ लवली अपने बच्चे व पति को देखकर अपना दर्द भूल गई। कहा कि भगवान पति व बच्चे को बचा लें, उसे चाहे उठा ले।
विज्ञापन
6 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
ठेला वाले की रही गलती
मौदहा के बिहरका निवासी लेखपाल छत्रपाल मुख्यालय से ड्यूटी करके वापस अपने घर जा रहे थे। बताया कि बस चालक अपनी साइड में था, तभी सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक साइड से टैंकर घुस गया। भगवान ने बाल-बाल बचा लिया।
विज्ञापन
7 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
रोडवेज बस व ऑयल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हुई है। हादसे में करीब 19 लोग घायल हुए हैं जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर किया गया है। -अरविंद वर्मा, अपर एसपी
8 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
थाना क्षेत्र सुमेरपुर के कुंडौरा गांव के पास नेशनल हाईवे- 34 पर रोडवेज बस व टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो चालकों सहित तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं 19 लोग गंभीर रूप घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर सदर एसडीएम, सदर सीओ एवं सदर कोतवाल सहित स्थानीय पुलिस रेस्क्यू में लगी रहीं।
9 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
बस में करीब 25 सवारी बैठी थीं
घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। महोबा डिपो के परिचालक संग्राम यादव ने बताया कि बस हमीरपुर से महोबा की ओर जा रही थी। बस में करीब 25 सवारी बैठी थीं। वह टिकट बना रहा था।
बस चालक, टैंकर चालक सहित तीन की मौत
शाम करीब सात बजे कुंडौरा के निकट शिव मंदिर मोड़ के पास सामने से आ रहे ऑयल टैंकर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक निसार, टैंकर चालक सहित तीन की मौत हो गई है। वहीं अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं। बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वह व सभी सवारियां सीटों से उछल कर बस के अंदर गिर गई। हादसे में नौ लोगों को गंभीर हालत पर कानपुर के लिए रेफर किया गया है।