हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज के साथ ही वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने कार में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। बस चालक मौके से भाग निकला। हादसे में बोलेरो सवार सगे भाई घनश्याम (34) व राम सहोदर (40) पुत्र छोटेलाल और सिद्ध गोपाल (60) की मौके पर ही मौत हो गई।
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
वहीं सोनू (38), आशाराम (40), राधेश्याम (48) और चालक विमल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस की मदद से बांदा ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। उपचार के दौरान सोनू (34) ने भी दम तोड़ दिया।
तीन घायलों का उपचार चल रहा है। कोतवाल संतोष कुमार व इचौली चौकी प्रभारी मनोज पांडेय ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कराया।
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
वहीं सीओ राजकुमार पांडे ने घटनास्थल की पड़ताल की। बताया कि कोहरे व तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है। बस की जांच की जा रही है। सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से भेजा जा रहा है।