फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, छात्र की मौत और तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 16 Feb 2026 09:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: हमीरपुर में बोर्ड परीक्षा केंद्र देखकर लौट रहे 10वीं के छात्र की बाइक भिड़ंत में मौत हो गई। बिना हेलमेट बाइक चलाना छात्र के लिए मौत का कारण बन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौत की खबर सुनकर बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बिवांर कस्बा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने सोमवार सुबह को तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मृतक 10वीं का छात्र था। मुस्करा थाना क्षेत्र के इमिलिहा गांव निवासी ह्रदेश कुमार (15) पुत्र बृजेश यादव अपने साथी शिवम (16) पुत्र शिवकुमार के साथ सोमवार सुबह को उमरी गांव में बोर्ड परीक्षा केंद्र देखने के लिए अपने साथी के साथ बाइक से निकला था।

विज्ञापन

वहां से वापस लौटते समय बाइक सवार जैसे ही बिवांर बाजार स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में छात्र ह्रदेश यादव व भंडारा खाकर लौट रहे दूसरी बाइक में सवार आशीष सिंह (18) पुत्र शेर सिंह व अजय वर्मा (18) पुत्र राजकुमार वर्मा निवासीगण बिंवार समेत तीन घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान ह्रदेश की सांसे थम गई।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन दौड़े दौड़े अस्पताल पहुंचे। शव से लिपटकर परिजन रोते बिलखते रहे। मृतक के साथी शिवम ने बताया कि मृतक और वह दोनों इमिलिहा कस्बा स्थित पंडित दीन दयाल इंटर काॅलेज में दसवीं के छात्र हैं। उमरी गांव स्थित शाश्वत शांति इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा सेंटर बना है। परीक्षा केन्द्र पर अपने कक्ष और केंद्र देखने के लिए गए थे। इस संबंध में थानाप्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें