फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शादी से पहले बी-फार्मा के छात्र ने लगाया फंदा, गमछे के सहारे लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Feb 2026 07:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बबेरू के कुचेंदू गांव में बी-फार्मा छात्र ने शादी से कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली। घर में दहिनवारा और शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव में रविवार देर शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां 24 वर्षीय बी-फार्मा के छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि पांच मई को शादी होनी थी। कुचेंदू निवासी रजनीकांत पुत्र कल्लू प्रसाद ने घर के अंदर गमछे के सहारे फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा, तो तुरंत नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बबेरू कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक के चचेरे भाई विपिन ने बताया कि दिवंगत रजनीकांत लखनऊ के एक कालेज से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लिया
रजनीकांत का 18 फरवरी को दहिनवारा कार्यक्रम होना था, जिसके चलते वह 12 फरवरी को ही लखनऊ से गांव आया था। आगामी पांच मई को उसकी शादी भी होनी थी। साथ ही, युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मोबाइल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें