फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत और एक गंभीर, चालक मौके से फरार

Mon, 09 Oct 2023 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कस्बे से चित्रकूट एक्सप्रेस पकड़ने के लिए यह तीनों गांव से बिना हेलमेट लगाए बाइक से आ रहे थे। रात करीब 8:15 बजे यह जब पारा मोड़ के पास पहुंचे। तभी बांदा की ओर जा रही कार ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवारों को सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों टेढ़ा गांव से नवदुर्गा के लिए मूर्ति जबलपुर से लाने के लिए कस्बे से ट्रेन पकड़ने के लिए बाइक से बिना हेलमेट लगाए आ रहे थे।

विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। टेढ़ा गांव निवासी साजन सिंह (30) पुत्र बालेंद्र सिंह, मूलचंद (33) पुत्र लल्लू पाल, महेंद्र उर्फ मुन्नीलाल (25) पुत्र लक्ष्मीनारायण शिवहरे गांव के बड़ी काली माता मंदिर में नवदुर्गा के समय रखी जाने वाली दुर्गा जी की मूर्ति लाने के लिए जबलपुर जा रहे थे।
कस्बे से चित्रकूट एक्सप्रेस पकड़ने के लिए यह तीनों गांव से बिना हेलमेट लगाए बाइक से आ रहे थे। रात करीब 8:15 बजे यह जब पारा मोड़ के पास पहुंचे। तभी बांदा की ओर जा रही कार ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार
यहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने तीनों को कानपुर रेफर कर दिया, जहां उर्सला में इलाज के दौरान साजन सिंह की मौत हो गई। वहीं, मूलचंद की हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुन्नीलाल का इलाज रीजेंसी में चल रहा है। वहीं, कार सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। मृतक दोनों युवक अविवाहित हैं।
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
साजन सिंह गांव में चक्की लगाकर व फर्नीचर की दुकान खोल रखी थी। मूलचंद दूध बेचने का काम करता था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक साजन सिंह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था, जबकि मूलचंद पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें