फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक जयप्रकाश अनुरागी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ-जलालपुर मार्ग पर अपने रिश्तेदार की बरात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर ही सवार अन्य दो लोग घायल हो गए। मध्यप्रदेश के छतरपुर नगर के डेरी मोहल्ला निवासी विनोद कुमार अनुरागी ने बताया कि उनके छोटा भाई जयप्रकाश अनुरागी (32) रविवार शाम बाइक से रामचरन व मुकेश कुमार के साथ घुटई गांव निवासी रिश्तेदार अजय कुमार की बरात में शामिल होने जरिया थाने के परछा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


साथी रामचरन ने बताया कि राठ-जलालपुर मार्ग पर नहर बाईपास के आगे ट्रक से क्रॉस करते समय टक्कर लग गई। जिसमें बाइक चालक जयप्रकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मुकेश कुमार (35) व रामचरन (32) घायल हो गए। जयप्रकाश हेलमेट नहीं पहने था। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जहां मुकेश कुमार की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है। मृतक की मौत से भाई विनोद व मनोज का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी नेहा ने आठ दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें